केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज यहां आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए जिज्ञासा, ज्ञान की खोज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य भी उपस्थित थे।
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव की भावना के अनुरूप जिज्ञासा ऐसी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता है जिसका उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सभ्यता, साहित्य, वास्तुकला और विरासत में मिले ज्ञान के बारे में जागरूकता पैदा करना है जिसकी जड़ें प्राचीन भारत में हैं। यह अपनी तरह की ऐसी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता है जो विश्व स्तर पर सभी लोगों के लिए है और इसमें लगभग 2 करोड़ लोगों के भाग लेने की संभावना है। यह प्रतियोगिता इसमें भाग लेने वालों की प्रतिभा को निखारने का एक शानदार अवसर है। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल एक भारतीय होने का प्रतिबिंब है बल्कि आजादी का अमृत महोत्सव के साथ यह आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यापक दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, “जिज्ञासा” जागरूकता पैदा करने और प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं समावेशी शिक्षा के माध्यम से ‘ज्ञान की परंपरा’ को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है। जिज्ञासा की मुख्य प्रेरणा प्रधानमंत्री की अंत्योदय के प्रति वचनबद्धता से ली गई है। जिज्ञासा वास्तव में समावेशी प्रकृति की है। इस प्रतियोगिता के शुभारंभ में राजकोट, भोपाल, शिलांग और नई दिल्ली सहित कई स्थानों के स्कूलों ने भाग लिया। इसमें वर्चुअल तरीके से 1,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।
जिज्ञासा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की मदद से अत्याधुनिक तकनीक पर होस्ट किया है। जिज्ञासा: आजादी का अमृत महोत्सव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दुनिया के किसी भी हिस्से से कोई भी भाग ले सकता है। दिव्यांगों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। जो लोग 13-18 वर्ष की आयु के हैं और औपचारिक शिक्षा प्रणाली का हिस्सा नहीं हैं, वे भी इस जिज्ञासा प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र हैं। यह प्रतियोगिता 17 भाषाओं में है। जिज्ञासा भारत के 742 जिलों यानी पूरे भारत में भारतीयता के विचार और आदर्शों पर बातचीत शुरू करने का वादा करती है।
जिज्ञासा का प्रत्येक विजेता 10 लाख रुपये की छात्रवृत्ति का पात्र होगा। जिज्ञासा सभी के लिए वेबसाइट www.akamquiz.com पर उपलब्ध होगी। जिज्ञासा एक समर्पित एप्लिकेशन पर भी उपलब्ध होगी, जैसे गूगल प्ले स्टोर पर जिज्ञासा प्रश्नोत्तरी; आईओएस एप्लीकेशन को वेबसाइट से ही डाउनलोड किया जा सकता है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment