केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में शहरी स्थानीय निकायों के क्षमता निर्माण पर राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित किया

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में शहरी स्थानीय निकायों के क्षमता निर्माण पर राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित किया

आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि सरकार ने क्षमता निर्माण पर विशेष जोर दिया है क्योंकि यह कार्यबल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज नई दिल्ली में शहरी स्थानीय निकायों के क्षमता निर्माण पर राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित नहीं किया जाता था लेकिन अब देश में क्षमता निर्माण आयोग है। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 2004 से 2014 तक शहरी क्षेत्र की सभी योजनाओं पर खर्च एक लाख 78 हजार करोड रुपये से अधिक था, लेकिन पिछले नौ वर्षों में यह राशि बढकर 18 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन से बड़ा बदलाव आया है।

प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने इस अवसर पर कहा कि शहरी स्थानीय निकायों की क्षमता निर्माण बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि क्षमता निर्माण शहरी स्थानीय निकायों के कार्यबल में बदलाव ला सकता है।

कार्यशाला को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय सचिव मनोज जोशी और क्षमता निर्माण आयोग के अध्यक्ष आदिल ज़ैनुलभाई ने भी संबोधित किया।

Related posts

Leave a Comment