Categories: News-Headlines

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी कल हरियाणा में करीब 3700 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कल हरियाणा में करीब तीन हजार सात सौ करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ में कहा कि नितिन गडकरी सुबह सोनीपत में दिल्ली से पानीपत तक आठ लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11 फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना 24 किलोमीटर लंबी है और लगभग नौ सौ करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई है।

उन्होंने बताया कि नितिन गडकरी बाद में करनाल जिले में सिक्स लेन रिंग रोड परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसकी कुल लंबाई 35 किलोमीटर है और इस पर करीब एक हजार सात सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे।

बाद में नितिन गडकरी अंबाला जिले में सिक्स लेन रिंग रोड परियोजना का शिलान्यास करेंगे। लगभग एक हजार एक सौ करोड़ रुपये की लागत वाली इस सड़क की लंबाई 23 किलोमीटर है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर से गुजरने वाले पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर के यात्रियों को भी इन परियोजना का लाभ मिलेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.