वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। जनरल गियांग और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत आगमन पर स्वागत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत और वियतनाम 2000 से अधिक वर्षों के सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों का एक समृद्ध इतिहास साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि वियतनाम भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और हमारे हिंद-प्रशांत विजन का एक प्रमुख भागीदार है। उन्होंने कहा कि भारत-वियतनाम ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग, व्यापार और निवेश संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा, विकास सहयोग, सांस्कृतिक और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग की सीमा का विस्तार किया है। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय रक्षा सहयोग दोनों देशों के बीच इस साझेदारी के सबसे मजबूत तत्वों में से एक है। राष्ट्रपति मुर्मु ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि भारत-वियतनाम रक्षा संबंध क्षमता निर्माण, उद्योग सहयोग, शांति स्थापना और संयुक्त अभ्यास सहित एक व्यापक दायरे में फैला हुआ है।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment