केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने देश में दो ताप विद्युत संयंत्रों के लिए इक्विटी निवेश के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। ये संयंत्र कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनियों द्वारा लगाए जाएंगे। इनका लक्ष्य लोगों को उचित लागत पर सस्ती बिजली प्रदान करना है।
इनमें से एक संयंत्र मध्य प्रदेश में अमरकंटक ताप विद्युत पॉवर स्टेशन के नाम से लगाया जाएगा। इसे दक्षिण-पूर्व कोल फील्ड्स लिमिटेड और मध्यप्रदेश विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड द्वारा संयुक्त उद्यम के रूप में संचालित किया जाएगा। इसके अलावा, दूसरा सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर स्टेशन महानदी बेसिन पॉवर लिमिटेड द्वारा ओडिशा के सुंदरगढ जिले में स्थापित किया जाएगा।
कैबिनेट की बैठक में भारत और यूरोपीय आयोग के बीच हाल ही में हस्ताक्षरित उस समझौता ज्ञापन की भी पुष्टि की गई, जिसमें सेमी कंडेक्टर इको-सिस्टम, इनकी आपूर्ति श्रृंखला और नवाचार के बारे में व्यवस्था का प्रावधान है।
समझौता ज्ञापन का लक्ष्य भारतीय यूरोपीय संघ के बीच उद्योगों तथा डिजिटल प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए सेमीकंडक्टर के विकास की दिशा में सहयोग को सुदृढ़ बनाना है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment