दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में मंत्री बनने के लिए AAP विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी के नाम उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को भेजा।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन ने कल ही कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मनीष सिसोदिया को रद्द दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित कथित भ्रष्टाचार के मामले में CBI ने गिरफ्तार किया है। उच्चतम न्यायालय ने आज उन्हें जमानत देने से इंकार कर दिया। मनीष सिसोदिया ने गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की थी।
सत्येन्द्र जैन को पिछले वर्ष मई में धनशोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। दिल्ली सरकार में अब चार मंत्री बचे हैं।