Categories: News-Headlines

केंद्र सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में चीनी मिलों द्वारा उर्वरक कंपनियों को शीरा से प्राप्त पोटाश (PDM) की बिक्री के लिए 4,263 रुपये प्रति मीट्रिक टन किया

केंद्र ने चालू वित्तीय वर्ष में चीनी मिलों द्वारा उर्वरक कंपनियों को शीरा से प्राप्त पोटाश (पीडीएम) की बिक्री के लिए पारस्परिक सहमत मूल्य को 4,263 रुपये प्रति मीट्रिक टन किया। इसके अलावा, पीडीएम निर्माता उर्वरक विभाग की पोषक तत्व आधारित सब्सिडी योजना (एनबीएस) के अंतर्गत वर्तमान दरों पर प्रति टन पर 345 रुपये की सब्सिडी का दावा भी कर सकेंगे। अब, चीनी मिलें और उर्वरक कंपनियां दोनों पीडीएम पर दीर्घकालिक बिक्री/खरीद समझौते की रूपरेखा पर विचार-विमर्श कर रही हैं।

पीडीएम, शीरा आधारित भट्टियों में राख से प्राप्त पोटाश समृद्ध उर्वरक एवं चीनी आधारित इथेनॉल उद्योग का एक उप-उत्पाद है। ये भट्टियां इथेनॉल का उत्पादन करने के दौरान स्पेंट वाश नामक अपशिष्ट रसायन का उत्पादन करती हैं, जिन्हें राख प्राप्त करने के लिए जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (जेडएलडी) प्राप्त करने के लिए भस्मक बॉयलर (आईबी) में जलाया जाता है। पोटाश युक्त राख को 14.5 प्रतिशत पोटाश युक्त पीडीएम का उत्पादन करने के लिए संसाधित किया जा सकता है और किसानों द्वारा खेतों में एमओपी (60% पोटाश सामग्री के साथ म्यूरेट ऑफ पोटाश) के विकल्प के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

वर्तमान समय में, उर्वरक के रूप में पोटाश का पूर्ण रूप से एमओपी के रूप में आयात किया जाता है। घरेलू स्तर पर पीडीएम के उत्पादन से आयात की निर्भरता में कमी आएगी और पीडीएम के उत्पादन में देश आत्मनिर्भर बनेगा। वर्तमान में इथेनॉल भट्टियों से उत्पन्न लगभग 5 एलएमटी पोटाश राख की बिक्री घरेलू स्तर पर की जा रही है, जबकि इस राख की उत्पादन क्षमता 10-12 एलएमटी तक पहुंच सकती है।

चीनी मिलों के लिए पीडीएम का विनिर्माण एवं बिक्री अपने नकदी प्रवाह को बढ़ाने तथा समय पर किसानों को भुगतान करने के लिए एक अन्य राजस्व स्रोत बनने जा रहा है। उर्वरक क्षेत्र में आयात की निर्भरता में कमी लाने के लिए यह केंद्र सरकार की एक अन्य पहल है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

9 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

9 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.