केन्द्र सरकार किसान आंदोलन से जुड़े 86 मुकदमे वापस लेने पर राजी हो गयी है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि गृह मंत्रालय ने इन मामलों को वापस लेने पर सहमति जताई है। उन्होंने यह भी बताया कि रेल मंत्रालय ने किसान आंदोलन के दौरान रेलवे सुरक्षा बल द्वारा दर्ज सभी मामलों को वापस लेने के निर्देश भी जारी किए हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, एमएसपी को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने तथा देश की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फसल पद्यति को बदलने के लिए इस साल जुलाई में एक समिति गठित की है। कृषि मंत्री ने कहा कि समिति की बैठकें नियमित रूप से चल रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment