Categories: News-Headlines

केंद्र सरकार आगामी त्योहारों (ओणम, रक्षा बंधन और कृष्ण जन्माष्टमी) के लिए 2 लाख मीट्रिक टन चीनी का अतिरिक्त आवंटन करेगा

ओणम, रक्षा बंधन और कृष्ण जन्माष्टमी के आगामी त्योहारों के लिए चीनी की अधिक मांग को ध्यान में रखते हुए, अगस्त महीने के लिए 2 लाख मीट्रिक टन (अगस्त, 2023 महीने के लिए जारी की जाने वाली यह मात्रा, पहले से ही अगस्त महीने के लिए आवंटित की गई 23.5 लाख मीट्रिक टन चीनी के अलावा है) का अतिरिक्त कोटा आवंटित किया जा रहा है। घरेलू बाजार में उपलब्ध करवाई जा रही ये अतिरिक्त चीनी की मात्रा पूरे देश में उचित कीमतें सुनिश्चित करेगी।

पिछले एक वर्ष में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीनी की कीमतों में 25 प्रतिशत की वृद्धि के बावजूद, देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत लगभग 43.30 रुपए प्रति किलोग्राम है और इसके सीमित दायरे में ही बने रहने की संभावना है। पिछले 10 वर्षों में देश में चीनी की कीमतों में 2 प्रतिशत से कम वार्षिक मुद्रास्फीति रही है।

वर्तमान चीनी सीजन (अक्टूबर-सितंबर) 2022-23 के दौरान, भारत में इथेनॉल उत्पादन के लिए लगभग 43 लाख मीट्रिक टन चीनी के इस्तेमाल के बाद, 330 लाख मीट्रिक टन चीनी के उत्पादन होने का अनुमान है। चीनी की घरेलू खपत लगभग 275 लाख मीट्रिक टन होने की उम्मीद है।

वर्तमान चरण में, भारत के पास वर्तमान चीनी सत्र 2022-23 के शेष महीनों के लिए अपनी घरेलू मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त चीनी स्टॉक है और 60 लाख मीट्रिक टन का सर्वोत्कृष्ट समापन स्टॉक (ढाई महीनों के लिए चीनी की खपत को पूरा करने के लिए पर्याप्त) इस सत्र के अंत (30.09.2023) में उपलब्ध होगा।

चीनी की कीमतों में हुई हालिया वृद्धि जल्द ही कम हो जाएगी क्योंकि हर साल जुलाई-सितंबर के दौरान, अगले सत्र से ठीक पहले, कीमतें बढ़ती हैं और फिर गन्ना पेराई शुरू होने पर कीमतें कम हो जाती हैं। इसलिए, चीनी की कीमत में वृद्धि बहुत मामूली और छोटी अवधि के लिए है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

3 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

3 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.