बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र में सत्ता में आने पर ‘सभी पिछड़े राज्यों’ को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा।
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता नीतीश ने पटना में एक समारोह से इतर पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की।
उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमें (गैर-भाजपा दल) केंद्र में अगली सरकार बनाने का मौका मिलता है तो सभी पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा। ऐसी कोई वजह नहीं है कि यह नहीं किया जा सकता।’’
नीतीश ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वामदलों सहित सात दलों के महागठबंधन के साथ बिहार में सरकार बनाई थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment