Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदूषण कम करने के लिए वैकल्पिक ईंधन के उपयोग पर जोर दिया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि दिल्ली-देहरादून नया राष्ट्रीय राजमार्ग इस साल के अंत तक बन कर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बनने से यात्रा में कम समय लगेगा और दोनों शहरों के बीच की दूरी दो घंटे में तय हो जाएगी। नई दिल्ली में इनसाइट 2022 सतत और अभिनव वित्त पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने बताया कि सरकार अच्छी सड़कें बना रही है। दिल्ली से हरिद्वार की दूरी दो घंटे, दिल्ली से चंडीगढ़ की दूरी ढाई घंटे, दिल्ली से श्रीनगर की दूरी 8 घंटे, और दिल्ली से मुंबई की दूरी 12 घंटे में तय करने की योजना है।

परिवहन क्षेत्र को आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाने पर नितिन गडकरी ने डीजल और पेट्रोल के उपयोग को कम करके वैकल्पिक ईंधनों जैसे इलेक्ट्रिक, इथेनॉल, मेथनॉल, बायो सीएनजी और ग्रीन हाइड्रोजन के उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इनके इस्‍तेमाल से न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि लागत भी कम आएगी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय की योजना दिल्ली से जयपुर के बीच ई-रोड बनाने की है और अगले महीने इलेक्ट्रिक ट्रकों को भी सडक पर उतारे जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुल टोल संग्रह राशि 40 हजार करोड़ रुपये प्रति वर्ष है और 2024 के अंत तक इसके एक लाख 40 हजार करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

24 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

1 day ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

2 days ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

2 days ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

2 days ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

2 days ago

This website uses cookies.