Categories: News-Headlines

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने युवाओं के स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा और कौशल विकास में निवेश पर जोर दिया

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने युवाओं के स्‍वास्‍थ्‍य, उनकी शिक्षा और कौशल विकास में निवेश पर जोर दिया है ताकि उनकी बडी जनसंख्‍या लाभ उठाया जा सके। उन्‍होंने कहा कि विकास और वैश्विक प्रगति के लिए युवा प्रभावशाली हो सकते हैं।

युवाओं का स्‍वास्‍थ्‍य राष्‍ट्र का धन विषय पर नई दिल्‍ली में आज G20 के साथ मिलकर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि युवाओं का अच्‍छा स्‍वास्‍थ्य विश्‍व के भविष्‍य के लिए अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि भारत की G20 अध्‍यक्षता के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक अरब अस्‍सी करोड युवाओं के अधिकारों और उनकी आवश्‍यकताओं के मुद्दों पर चर्चा हो और सर्वोत्‍तम विकास के लिए जरूरी संसाधनों और अवसरों तक उनकी पहुंच हो।

युवाओं के कल्‍याण के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का उल्‍लेख करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा कि भारत तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षित मानव संसाधन और किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में डिजिटल नवाचार साझा करने में G20 की ओर से किए जा रहे प्रयासों में भरपूर योगदान दे सकता है।

इस अवसर पर स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढाओं योजना, पोषण अभियान और आयुष्‍मान भारत के अंतर्गत विद्यालय स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम से युवाओं, विशेषकर लडकियों की अच्‍छी सेहत सुनिश्चित करने में मदद मिली है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

20 minutes ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

45 minutes ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

23 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

24 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.