Categories: News-Headlines

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और उससे संबद्ध अस्पताल में नए OPD/IPD ब्लॉक का उद्घाटन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज नई दिल्‍ली में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) और सम्‍बद्ध अस्पताल में अत्‍याधुनिक मल्‍टी-स्‍पेशियलिटी आउट-पेशेंट और इन-पेशेंट (ओपीडी/आईपीडी) ब्लॉक का उद्घाटन किया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार भी इस अवसर पर उपस्थिति थीं।

इस नए आईपीडी ब्लॉक से लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की बेड संख्‍या 877 से बढ़कर 1000 बेड से अधिक हो जाएगी। आईपीडी ब्लॉक में एक अतिरिक्त अत्‍याधुनिक सीटी स्कैनर भी लगा है। नया मल्टी-स्पेशियलिटी ओपीडी ब्लॉक सभी चिकित्सा और शल्य चिकित्सा सुविधाओं, आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा और होम्योपैथी सहित समग्र स्वास्थ्य देखभाल के लिए अतिरिक्त सुविधाओं से युक्‍त हैं।

इस अवसर पर डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि आज देश “टोकन” से समग्र पहुंच की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का लक्ष्य निवारक स्वास्थ्य देखभाल और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के बीच तालमेल के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में समग्रता से काम करना है। गरीबों के लिए चिकित्‍सा की लागत कम करने के साथ ही डॉक्टरों की संख्या तेजी से बढ़ाने के लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं। हमें समग्रता से विचार करने और लंबी अवधि की योजना बनाने की जरूरत है। इस वर्ष हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, इसलिए हमें इस दृष्टिकोण के साथ मिलकर इस आशय से काम करने की आवश्‍यकता है कि जब हम आजादी के 100 साल पूरे करेंगे तो भारत का स्वास्थ्य ढांचा कैसा होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए किसी भी कार्यक्रम को लागू करने में राज्‍य बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गुजरात के केवड़िया में पिछले दिनों आयोजित 3 दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर के दौरान सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किया और इस बारे में बहुत लाभदायक चर्चा भी की गई कि इन प्रथाओं को किस प्रकार सार्वभौमिक बना सकते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा बनाई गई किसी भी कार्य योजना, कार्यक्रम या योजना को लागू करने के लिए जनभागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य को सुलभ किफायती और रोगी के अनुकूल बनाना बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे प्रयास राष्ट्र की उन्नति की दिशा में होने चाहिए और राष्ट्र ही हमेशा सर्वोपरि होना चाहिए।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने देश की राजधानी के सबसे पुराने मेडिकल कॉलेज में उपस्थित होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस मेडिकल कॉलेज का एक सदी से भी अधिक पुराना इतिहास है। इस संस्थान ने समय के साथ-साथ आगे बढ़ने के लिए लंबा रास्‍ता तय किया है। यह ध्यान में रखना बहुत महत्वपूर्ण है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं केवल बीमारियों के इलाज तक ही सीमित नहीं हैं। ये सामाजिक न्याय को प्रोत्साहन और बढ़ावा भी देती हैं। जब गरीबों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलेगा तो उनका व्यवस्था में विश्वास मजबूत होगा।

इस उद्घाटन कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. राम चंद्र, संकाय सदस्य, कर्मचारी और संस्थान के छात्र भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

5 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

5 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.