केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था और भारत की वृद्धि दर तथा भविष्य को युवा भारतीय आकार दे रहे हैं। वे गांधीनगर में गुजरात के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित स्टार्टअप कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे।
अगले वर्ष जनवरी में वाइब्रेंट गुजरात 2024 से पहले गांधी नगर में स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2023 आयोजित किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवा भारतीयों ने अब तक पहले कभी भारत के इतिहास में ऐसी भूमिका नहीं निभाई जबकि युवा भारतीय इस बार अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी आयोजन में उपस्थित रहे। स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2024 स्टार्टअप निवेशकों को एक मंच प्रदान करेगा जो विभिन्न राज्यों में सहयोग, सृजन क्षमता और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के माध्यम से निवेश कर सकेंगे।
यह महत्वपूर्ण है कि भारत सरकार ने नवाचार, स्टार्टअप और निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए 16 जनवरी 2016 को स्टार्टअप कार्यक्रम का शुभारंभ किया था जिससे स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के तहत 99 हजार स्टार्टअप को अब तक मान्यता दी गई है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment