Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ब्रह्मपुत्र नदी पर हुई दु:खद नाव दुर्घटना के बाद आज माजुली का दौरा किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग व आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 8 सितंबर को नदी द्वीप जिले के पास ब्रह्मपुत्र नदी पर हुई दु:खद नाव दुर्घटना के बाद आज माजुली का दौरा किया। मंत्री ने स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की और घटना के संबंध में उनके विचारों से अवगत हुए व दुर्घटना के पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए, मंत्री ने कहा कि वे हमेशा माजुली के लोगों के साथ खड़े रहेंगे और इसके विकास को देखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियां क्रमबद्ध तरीके से ब्रह्मपुत्र नदी को साफ (तलहटी के कीचड़ को) करने के लिए काम करेंगी, जिससे सर्दियों के मौसम में रो पैक्स जहाज माजुली व जोरहाट के बीच यात्रा कर सकें।

सर्बानंद सोनोवाल ने जोरहाट में नेमाती घाट के पास ब्रह्मपुत्र नदी पर दुर्घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों का नाव से निरीक्षण किया। मंत्री ने अधिकारियों को फेरीवनावों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सुरक्षा मानदंडों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया और उनसे दुर्घटना के बाद लापता दो व्यक्तियों कीतलाशी अभियान में तेजी लाने का आग्रह किया।

मंत्री ने दुर्घटना के बाद से लापता डॉक्टर बिक्रमजीत बरुआ के आवास का भी दौरा किया। उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों से बात की और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

मंत्री के साथ असम सरकार के मंत्री चंद्र मोहन पटोवरी और बिमल बोरा, सांसद प्रसाद बरुआ और कामाख्या प्रसाद तासा, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति थे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.