Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंबई में निवेशकों के साथ वार्तालाप किया; अंबानी, बिड़ला, टाटा ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में रुचि जताई

केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने उद्योग जगत प्रमुखों के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।

केंद्रीय मंत्री ने 30 अप्रैल, 2025 को मुंबई में मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज), कुमार मंगलम बिड़ला (आदित्य बिड़ला समूह) और एन. चंद्रशेखरन (टाटा संस) सहित प्रमुख उद्योगपतियों के साथ कई बैठकें कीं। ये बैठकें 23-24 मई, 2025 को दिल्ली में होने वाले निवेश शिखर सम्मेलन, “राइजिंग नॉर्थईस्ट समिट 2025” से पहले जारी वार्तालाप का हिस्सा हैं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने पूर्वोत्तर को देश के लिए एक नए विकास इंजन के रूप में स्थापित करने के भारत सरकार के रणनीतिक दृष्टिकोण की प्रतिबद्धता जताई। एम. सिंधिया ने कहा कि उनका लक्ष्य आठ राज्यों को भारत के विकास इंजन के रूप में एक एकीकृत विकास लक्ष्य में समाहित करना है। उन्होंने क्षेत्र में सतत विकास को गति देने में सार्वजनिक-निजी भागीदारी की भूमिका का भी उल्लेख किया।

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने उद्योगपतियों के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा की गई कुछ प्रमुख पहलों को भी साझा किया, जिसमें सभी आठ पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय कार्यबल का गठन, प्रत्येक राज्य में निवेश प्रोत्साहन एजेंसियों (आईपीए) की स्थापना आदि शामिल हैं।

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के सांख्यिकी सलाहकार धर्मवीर झा ने सभी आठ पूर्वोत्तर राज्यों में प्रमुख निवेश अवसरों की जानकारी दी।

बैठक में हुए विचार-विमर्श के दौरान कृषि आधारित उद्योग, वस्त्र और पर्यटन सहित क्षेत्र-विशिष्ट विकास क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

राइजिंग नॉर्थईस्ट समिट 2025 इस क्षेत्र की आर्थिक संभावनाओं को सामने लाने के लिए प्रमुख हितधारकों, निवेशकों और नीति निर्माताओं को एक मंच प्रदान करते हुए इस उद्देश्य को पूर्ण करने की दिशा में गति को जारी रखेगा। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन 23-24 मई, 2025 को दिल्ली के भारत मंडपम में किया जायेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

2 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

3 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.