Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और जयंत चौधरी ने बागपत जिले के बड़ौत में स्किल इंडिया सेंटर का संयुक्त लोकार्पण किया

युवाओं को आधुनिक और उन्नत कौशल से सुसज्जित करने और देश की कौशल विकास पहल को तेज़ करने के दिशा में रेल, सूचना और प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास और उद्यमिता तथा राज्य मंत्री (शिक्षा) जयंत चौधरी ने आज बागपत के बड़ौत में चौ. केहर सिंह दिव्या पब्लिक स्कूल में स्किल इंडिया सेंटर (एस आई सी) का संयुक्त लोकार्पण किया। यह केंद्र नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएसडीसी) और रेडिंगटन फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित किया गया है। यह लोकार्पण उत्तर प्रदेश में ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए अंतिम मील तक प्रशिक्षण पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण विस्तार है।

इस पहल के माध्यम से एनएसडीसी और रेडिंगटन फाउंडेशन बड़ौत और छपराौली ब्लॉक के लगभग 600 उम्मीदवारों मुख्य रूप से वंचित युवा और महिलाएं को प्रशिक्षण देंगे। बड़ौत केंद्र प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र होगा और छपराौली में सहायक केंद्र स्थानीय पहुंच को बढ़ाएगा। ये पाठ्यक्रम तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के अनुरूप तैयार किए गए हैं। यह क्षेत्र की मांग और डिजिटल कार्यबल के राष्ट्रीय दृष्टिकोण को दर्शाते हैं।

अश्विनी वैष्णव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की “बड़ौत में यह पहल सरकार के तकनीकी रूप से सशक्त कार्यबल बनाने के मिशन को मजबूत करती है। जब गुणवत्ता प्रशिक्षण ग्रामीण जिलों तक पहुँचता है, तो यह युवाओं की आकांक्षाओं को सशक्त बनाता है, स्थानीय अवसर बढ़ाता है और सामाजिक परिवर्तन को गति देता है। अब अधिक प्रशिक्षणार्थी ए आई-समर्थित उपकरण और प्रशिक्षण अपना रहे हैं और स्थानीय कार्यबल भविष्य के रोजगारों के लिए तैयार हो रहा है।”

इस अवसर पर जयंत चौधरी ने कहा की “बड़ौत में स्किल इंडिया सेंटर का उद्घाटन सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाता है कि हर युवा, विशेष रूप से ग्रामीण और सेवा रहित क्षेत्रों के युवाओं तक अवसर पहुँचाए जाएँ। यह केंद्र क्षेत्र के युवाओं के लिए नई संभावनाओं का द्वार बनेगा। कौशल विकास केवल रोजगार तक सीमित नहीं है—यह गरिमा, गतिशीलता और आत्मविश्वास से जुड़ा है। ऐसे केंद्र स्थानीय प्रतिभा को उभरते क्षेत्रों में विकसित होने और देश की विकास कहानी में सार्थक योगदान देने का अवसर देता हैं।”

इस दौरान दोनों मंत्रियों ने प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत की और प्रशिक्षण प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। उन्हीने युवाओं को दीर्घकालीन रोजगार क्षमता के लिए नए कौशल अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस सहयोग का प्रभाव पहले से ही दिखाई दे रहा है। एनएसडीसी और रेडिंगटन फाउंडेशन की सीएसआर पहल के अंतर्गत बागपत के 72 उम्मीदवारों को प्रतिष्ठित संगठनों में नियुक्त किया गया है।

एस आई सी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश में समावेशी कौशल विकास इकोसिस्टम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण है। यह युवाओं को उद्योग-संबंधी कौशल हासिल करने और आर्थिक स्वतंत्रता की ओर बढ़ने में मदद करेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

ब्राह्मण समाज गोत्रावली का परिचय तथा इतिहास लिस्ट ब्राह्मण गोत्र सूची एवं वंशावली

ब्राह्मणो के बारे में ब्राह्मण जाति को हिन्दू धर्म में शीर्ष पर रखा गया है।… Read More

3 days ago

केंद्र ने विकसित भारत जी राम जी अधिनियम के एक जुलाई से क्रियान्‍वयन की अधिसूचना जारी की

केंद्र सरकार ने विकसित भारत जी राम जी- गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए 1998 के… Read More

4 days ago

RBI और ECB ने केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौते पर किए हस्ताक्षर

  भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ECB) ने केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र… Read More

4 days ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया

  पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों के बीच अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड… Read More

4 days ago

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने के ममता बनर्जी का प्रस्‍ताव खारिज किया

  पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा… Read More

4 days ago

This website uses cookies.