Categories: News-Headlines

केंद्रीय बजट 2023-24 का अंतिम चरण, हलवा समारोह के साथ शुरू हुआ

केंद्रीय बजट 2023-24 तैयार करने की प्रक्रिया के अंतिम चरण को रेखांकित करने वाला हलवा समारोह आज दोपहर नॉर्थ ब्लॉक में; केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तथा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और डॉ. भागवत किसनराव कराड की उपस्थिति में आयोजित किया गया। बजट तैयार करने की “लॉक-इन” प्रक्रिया शुरू होने से पहले हर साल प्रथा के तौर पर हलवा समारोह आयोजित किया जाता है।

पिछले दो केंद्रीय बजटों के समान, केंद्रीय बजट 2023-24 भी कागज रहित रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। केंद्रीय बजट 2023-24; 1 फरवरी, 2023 को पेश किया जाना है।

संविधान के निर्देशों के तहत वार्षिक वित्तीय विवरण (आमतौर पर बजट के रूप में जाना जाता है), अनुदान मांग (डीजी), वित्त विधेयक समेत सभी 14 केंद्रीय बजट दस्तावेज “केन्द्रीय बजट मोबाइल ऐप” पर उपलब्ध होंगे, ताकि डिजिटल सुविधा के सरलतम रूप का उपयोग करके संसद सदस्य (सांसद) और आम जनता आसानी से बजट दस्तावेजों तक पहुंच सकें। यह दो भाषाओँ (अंग्रेजी और हिंदी) में है तथा एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। ऐप को केंद्रीय बजट वेब पोर्टल (www.indiabudget.gov.in) से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

वित्त मंत्री द्वारा 1 फरवरी, 2023 को संसद में बजट भाषण पूरा करने के बाद, बजट दस्तावेज मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे।

हलवा समारोह में, केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ डॉ. टी.वी. सोमनाथन, वित्त सचिव और व्यय सचिव; अजय सेठ, सचिव, आर्थिक कार्य; तुहिन कांता पाण्डेय, सचिव, दीपम; संजय मल्होत्रा, सचिव, राजस्व; डॉ. अनंत वी. नागेश्वरन, मुख्य आर्थिक सलाहकार; नितिन गुप्ता, अध्यक्ष, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी); विवेक जौहरी, अध्यक्ष, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी); और आशीष वछानी, अपर सचिव (बजट) तथा बजट तैयार करने और संकलन प्रक्रिया में शामिल वित्त मंत्रालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

समारोह के हिस्से के रूप में, वित्त मंत्री ने बजट प्रेस का भी दौरा किया और तैयारियों की समीक्षा करने के अलावा संबंधित अधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

3 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

4 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.