Categories: News-Headlines

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते के तीन शावकों के जन्म की जानकारी दी

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज जानकारी दी कि कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते के तीन शावकों का जन्‍म हुआ है। भूपेन्‍द्र यादव ने एक्‍स पोस्ट में बताया कि ये शावक दक्षिण अफ्रीका की चीता गामिनी के हैं, जो दूसरी बार मां बनी है। इन शावकों का जन्म दक्षिण अफ्रीका से भारत में चीतों के आगमन के तीन वर्ष पूरे होने पर हुआ है।

इसके साथ ही, भारत में चीतों के नौ शावकों का जन्म दर्ज किया गया है। भारत में जन्मे जीवित चीता शावकों की संख्या अब बढ़कर 27 हो गई है। इन शावकों के जन्म के बाद, भारत में चीतों की कुल संख्या 38 हो गई है।

भूपेन्‍द्र यादव ने कहा कि प्रत्येक शावक का जन्म चीता परियोजना को मजबूती प्रदान करता है और इसमें शामिल फील्ड स्टाफ तथा पशु चिकित्सा टीमों के निरंतर प्रयासों और समर्पण को दर्शाता है।

भूपेन्‍द्र यादव ने कहा, “कुनो उद्यान और भारत के लिए यह गर्व का क्षण है – ईश्वर करे गामिनी और उसके तीनों नन्हे शावक बड़े होकर देश में चीता पुनरुद्धार की कहानी को गरिमा के साथ आगे बढ़ाएं।”

विश्व में पहली बार किसी विशाल मांसाहारी जानवर का अंतरमहाद्वीपीय स्थानांतरण सफल रहा है, जिसके तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 20 चीते वर्ष 2022-23 में भारत लाए गए थे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 सितंबर 2022 को पहले आठ चीतों को भारत लाए जाने की प्रक्रिया में शामिल थे।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

2 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

2 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

4 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.