Categories: News-Headlines

अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में ‘वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर’ का उद्घाटन किया

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर का उद्घाटन किया। एक पूर्णतः क्रियाशील, व्यावहारिक नवाचार कार्यक्षेत्र के रूप में परिकल्पित, यह पवेलियन एवीजीसी-एक्सआर (एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी) इकोसिस्टम के भीतर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के परिवर्तनकारी इस्‍तेमाल को प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया।

उद्घाटन समारोह के दौरान, अश्विनी वैष्‍णव ने इस बात पर जोर दिया कि वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर मंत्रालय की प्रमुख पहलों, जैसे कि वेवएक्स, वेव्स बाजार और क्रिएट इन इंडिया चैलेंज का एक रणनीतिक विस्तार है। अश्विनी वैष्णव ने पवेलियन का विस्तृत दौरा किया और वेवएक्स स्टार्टअप समूह के उभरते उद्यमियों और एडोब, नेटफ्लिक्स, सोनी और अमेजन जैसी वैश्विक संस्थाओं के वरिष्ठ नेतृत्व से बातचीत की।

51 स्टार्टअप को एक्सपोजर

मीडिया और मनोरंजन जगत को एक महत्वपूर्ण बढ़ावा देते हुए, वेवएक्‍स द्वारा समर्थित 51 होनहार एवीजीसी-एक्सआर और मीडिया टेक स्टार्टअप पवेलियन में एआई-संचालित समाधान और इमर्सिव टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन कर रहे हैं। अश्विनी वैष्णव ने भाषा सेतु और कला सेतु चैलेंज के विजेताओं सहित इन उद्यमियों से बातचीत की।

श्रद्धा शर्मा के साथ फायरसाइड चैट

अश्‍वि‍नी वैष्णव वने मीडिया लाउंज में योरस्टोरी की श्रद्धा शर्मा के साथ एक उच्चस्तरीय अनौपचारिक वार्ता में भी भाग लिया। इस सत्र में उन्होंने समाज पर एआई के गहन प्रभाव पर अपना दृष्टिकोण साझा किया और इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे प्रौद्योगिकी ग्रामीण भारत की प्रतिभाओं को विश्व स्तरीय स्टार्टअप स्थापित करने में सक्षम बना रही है।

वेव्‍स क्रिएटर्स कॉर्नर में प्रमुख तकनीकी विशेषताएं

इस पैवेलियन में अत्याधुनिक एआई अनुभव प्रदर्शित किए गए, जिनमें रीयल-टाइम गेम डेवलपमेंट और प्रॉम्प्ट-टू-सिनेमा लाइव स्टूडियो से लेकर एडब्ल्यूएस और भारतजेन द्वारा विकसित एजेंटिक एआई-संचालित न्यूज़ रूम शामिल थे, जो स्वचालित संपादकीय कार्यप्रवाह को सक्षम बनाते हैं। नवाचारों में सर्वम की रीयल-टाइम वॉयस क्लोनिंग और बहुभाषी बातचीत के लिए इंडस चैट ऐप, एनएफडीसी द्वारा क्यूरेट की गई 270-डिग्री एआई फिल्म स्क्रीनिंग, सोनी रिसर्च इंडिया की चेहरे और आवाज को फिर से उम्र देने वाली तकनीक और व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल की डीएसएलआर या आईफोन का उपयोग करके मार्कर-लेस मोशन कैप्चर तकनीक शामिल थी।

क्षमता निर्माण और भविष्य की तैयारी:

अश्विनी वैष्‍णव ने छात्रों को उद्योग की बदलती मांगों के लिए तैयार करने हेतु रचनात्मक शिक्षा में एआई को शामिल करने के लिए आईआईसीटी की प्रशंसा की।

वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर:

यह प्लेटफॉर्म शिखर सम्मेलन के दौरान वैश्विक हस्तियों द्वारा आयोजित विशेषज्ञ संवाद, फिल्म मेकर मास्टरक्लास और तकनीकी सत्रों की मेजबानी करना जारी रखेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

4 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

4 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

6 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.