केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की आज नई दिल्ली में मॉरीशस के कृषि उद्योग व खाद्य सुरक्षा मंत्री मनीष गोबिन के साथ बैठक हुई। इस दौरान, इस बात पर सहमति हुई कि खाद्य सुरक्षा के मामले में दोनों देश, अन्य देशों के साथ मिलकर और मजबूती से काम करेंगे।
बैठक में कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि मॉरीशस के साथ भारत के संबंध काफी प्रगाढ़ रहे हैं और ये संबंध केवल राजनीतिक व व्यापारिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भी हैं। कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार काफी गंभीर है और इसे आगे बढ़ाने के लिए अनेक ठोस कदम उठाए गए हैं तथा भारत ने खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करते हुए घरेलू के साथ ही अन्य देशों में भी आपूर्ति की है।
मनीष गोबिन ने कहा कि भारत के साथ उनका खून का रिश्ता है और लगभग साठ प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं। उन्होंने खाद्य सुरक्षा के मामले में एक अलायंस बनाने का आग्रह किया, जैसा कि सौर ऊर्जा के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया है। मनीष गोबिन ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के कार्यों की तारीफ करते हुए उसके साथ एक समझौता किए जाने का अनुरोध भी किया। कृषि मंत्री तोमर ने भारतीय कृषि के विकास में आईसीएआर की भूमिका का उल्लेख करते हुए उससे सम्बद्ध कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), कृषि विश्वविद्यालयों तथा 100 से ज्यादा अन्य संस्थानों की जानकारी प्रदान की, साथ ही एमओयू के लिए फ्रेमवर्क तैयार करने को कहा, ताकि उस पर विचार किया जा सकें।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment