Categories: News-Headlines

केन्‍द्रीय मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने ब्रिटेन के COP26 के अध्यक्ष आलोक शर्मा से मुलाकात की

केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने आज ब्रिटेन के COP26 के अध्यक्ष आलोक शर्मा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने चर्चा की कि भारत और ब्रिटेन कैसे ग्लासगो जलवायु समझौते को पूरा करने के लिए एक साथ काम करना जारी रख सकते हैं और 2030 के रोडमैप के तहत जलवायु कार्य पर भारत और ब्रिटेन के सहयोग को कैसे मजबूत बनाया जा सकता है।

भूपेन्‍द्र यादव ने COP26 के अध्यक्ष के नेतृत्व और यूएनएफसीसीसी के सीओपी26 के सफल समापन के लिए सभी हितधारकों के साथ उनके निरंतर जुड़ाव की सराहना की। उन्होंने पेरिस समझौते के सफल कार्यान्वयन के लिए जलवायु कार्य की निरंतर गति और प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया।

केन्‍द्रीय मंत्री ने 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा के महत्वाकांक्षी लक्ष्य सहित पांच अमृत तत्‍वों के रुप में ‘पंचामृत’ में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा घोषित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के लिए भारत की प्रतिबद्धताओं को दोहराया। उन्होंने COP26 में वन सन वन वर्ल्ड वन ग्रिड (ओएसओडब्‍ल्‍यूओजी) पहल की शुरूआत करने के लिए भारत के साथ जुड़ने के लिए ब्रिटेन को धन्यवाद दिया। यूके COP26 के अध्यक्ष आलोक शर्मा को भी सीओपी26 में प्रधानमंत्री के आह्वान से भी अवगत कराया गया। प्रधानमंत्री ने विश्व समुदाय का आह्वान किया था कि जलवायु कार्य में तेजी लाने और वैश्विक जलवायु में लचीले परिवर्तन के अंतराल को पाटने के लिए स्थायी जीवन शैली में जन आंदोलन के रूप में पर्यावरण के लिए लाइफ मंत्र-जीवन शैली को अपनाया जाए।

केन्‍द्रीय पर्यावरण मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि विकसित देशों से जलवायु संबंधी आर्थिक प्रबन्‍ध और प्रौद्योगिकी सहायता की वर्तमान गति और पैमाना जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वैश्विक आकांक्षा से मेल नहीं खा रहे हैं। उन्होंने आर्थिक प्रबन्‍ध और प्रौद्योगिकियों सहित कार्यान्वयन सहायता के वितरण और लक्ष्यों को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने महाराष्ट्र में पेयजल और जल संसाधन क्षेत्र की समीक्षा की

महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जल जीवन मिशन और सिंचाई से जुड़ी सभी… Read More

20 seconds ago

सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और ईंधन के खुदरा केंद्रों के अनुशासित उपयोग की अपील की

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More

21 minutes ago

अगले दो दिन तक मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना: मौसम विभाग

India Meteorological Department ने अगले दो दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण लू… Read More

29 minutes ago

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 20 जून से शुरू… Read More

17 hours ago

सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी एक प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचने की पेशकश की

सरकार ने Coal India Limited में अपनी 1% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है। अधिक… Read More

1 day ago

This website uses cookies.