Categories: News-Headlines

केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने कर्नाटक में JSW स्टील विजयनगर वर्क्स में नई 5 एमटीपीए परियोजना की आधारशिला रखी

केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने आज कर्नाटक के बल्लारी में जेएसडब्ल्यू स्टील विजयनगर वर्क्स इंटीग्रेटेड स्टील फैसिलिटी में नई 5 एमटीपीए परियोजना की आधारशिला रखी। यह ब्राउन-फील्ड विस्तार परियोजना जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जेएसडब्ल्यू विजयनगर मेटालिक्स लिमिटेड के माध्यम से की जा रही है। कंपनी ने इस विस्तार के लिए 15,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय निर्धारित किया है और इसके वित्त वर्ष 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। शिलान्यास समारोह जेएसडब्ल्यू स्टील के अध्यक्ष सज्जन जिंदल सहित अन्य सरकारी और कंपनी के अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया था।

परियोजना के लिए पर्यावरण मंजूरी (ईसी) पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार से पहले ही प्राप्त हो चुकी है और कर्नाटक सरकार की ‘सिंगल विंडो हाई-लेवल क्लीयरेंस कमेटी’ (एसएचएलसीसी) से प्रारंभिक मंजूरी भी मिल चुकी है। अपनी विजयनगर वर्क्स स्टील फैसिलिटी के लिए 18 एमटीपीए रोडमैप के हिस्से के रूप में, जेएसडब्ल्यू स्टील का लक्ष्य अगले 12 महीनों के भीतर 13 एमटीपीए क्षमता हासिल करने के लिए मौजूदा सुविधा के उन्नयन के माध्यम से अतिरिक्त 1 एमटीपीए विस्तार हासिल करना है।

केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान एक मजबूत भारत के निर्माण में जेएसडब्ल्यू स्टील के योगदान की सराहना की। इस्पात क्षेत्र की बढ़ती संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए इस्पात मंत्री ने बताया कि विस्तार परियोजनाओं से विश्व स्तरीय इस्पात की उपलब्धता और इस्पात मंत्रालय की प्रगतिशील योजनाओं को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

4 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

4 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.