केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज पूसा, नई दिल्ली में कृषि मंत्रालय द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में देश भर से गणतंत्र दिवस के लिए केंद्र सरकार द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित सैकड़ों किसानों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के सदस्यों ने भाग लिया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के वैज्ञानिकों ने उन्हें आधुनिक खेती के तरीकों और नवाचारों के बारे में बताया, जबकि केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने उन्हें योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के अवसर पर भारत के किसान राजधानी आये हैं और यही हमारे लोकतंत्र की वह शक्ति जो देश को सशक्त बनाती है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि जब हमारे देशवासी 100वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे, तब उन्हें याद आएगा कि देश के लोगों ने 75वां गणतंत्र दिवस कैसे मनाया था, क्योंकि यह गणतंत्र दिवस सिर्फ एक आयोजन भर नहीं है, यह देश में अमृत महोत्सव से अमृत काल में प्रवेश का द्वार खोलने वाला हैI यह देश की आध्यात्मिक सोच और आध्यात्मिक शक्ति के प्रवाह में नये भारत के निर्माण का संकल्प होगा। यह गणतंत्र दिवस हमारे लिए न केवल गौरव और स्वाभिमान का अनुभव करने का, बल्कि नए भारत को आकार देने में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तैयार करने का भी एक विशेष अवसर होगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड अब उस कर्तव्य पथ पर आयोजित की जा रही है, जिसका नाम पहले राजपथ थाI स्वतन्त्रता से पहले चाहे वह मुगल काल हो या ब्रिटिश काल, हमने कई शासक देखे हैंI उनसे गुजरते हुए हमने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी चाहते थे कि हम गणतंत्र दिवस उन लोगों के साथ मनाएं जो वास्तव में गांवों और खेतों में अपनी मेहनत से देश को सींचते हैं, इसीलिए यहां सम्मानित किसानों को आमंत्रित किया गया है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि हमारा किसान परिवार सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि वह अन्नदाता हैI किसानों की उन्नति में ही देश की उन्नति निहित है। बदलते दौर में खेती के नए तरीके सीखना किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इसका उद्देश्य हमारे किसानों, हमारे गांवों और हमारे देश को नए अनुभवों से सशक्त बनाना है। अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से सम्मेलन में आये सभी किसानों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनभागीदारी की भावना के साथ गणतंत्र दिवस समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के आम लोगों को आमंत्रित किया है। सम्मेलन में केंद्रीय कृषि सचिव मनोज आहूजा, अतिरिक्त सचिव मनिंदर कौर और संयुक्त सचिव शुभा ठाकुर तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। आमंत्रित किसानों को प्रशिक्षण के साथ-साथ क्षेत्र भ्रमण भी कराया गया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment