स्पेन में बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत के किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन को हराकर फाईनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए। कल सिंगल सेमीफाइनल में, श्रीकांत ने एक घंटे नौ मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में लक्ष्य सेन को 17-21, 21-14, 21-17 से हराया।
स्वर्ण पदक के लिए श्रीकांत का मुकाबला अब दूसरे सेमीफाइनल के विजेता के साथ होगा। यह सेमीफाइनल डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन और सिंगापुर के लोह कीन यू के बीच खेला जाएगा।
लक्ष्य सेन ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन के झाओ जून पेंग को हराया था, जबकि श्रीकांत ने डच खिलाड़ी मार्क कैलजॉव को मात दी थी। अब भारत को कम से कम एक रजत, और एक कांस्य पदक मिलना तय हो गया है।
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment