अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के उत्तर में एक सुरंग में ईंधन टैंकर विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है, जबकि 37 लोग घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। 1960 के दशक में बनाई गई सालांग सुरंग, काबुल से लगभग एक सौ तीस किमी उत्तर में स्थित है। यह सुरंग देश के उत्तर और दक्षिण को जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है।
काबुल में एक सुरंग में ईंधन टैंकर विस्फोट से मरने वालों की संख्या 31 हुई