पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को अलग-अलग लिखे पत्रों में राष्ट्रीय एकता और संकल्प को प्रदर्शित करने के लिए विशेष सत्र जल्द से जल्द आयोजित करने का आग्रह किया।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ऐसे समय में जब एकता और एकजुटता जरूरी है, संसद सत्र से राष्ट्र की सामूहिक इच्छाशक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति होगी। राहुल गांधी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण क्षण में भारत को यह दिखाना चाहिए कि वह हमेशा आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहेगा।
उधर, भाजपा ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग करने पर कांग्रेस की आलोचना की है। पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने नई दिल्ली में मीडिया से कहा कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को पहले यह बताना चाहिए कि आतंकी हमले पर कांग्रेस का सामूहिक संकल्प क्या है।
कांग्रेस पार्टी का कलेक्टिव रिजोल्व क्या है इस पूरे पहलगाम आतंकी हमले पर वो देश को बताना चाहिए। क्योंकि एकतरफ तो ऑल पार्टी मीटिंग में कांग्रेस पार्टी के लोग आते हैं कहते हैं हम देश के साथ हैं और दूसरी ओर हम देखते हैं कि इनके सबसे बड़े नेता सिद्धारमैया जी बोलते हैं पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, संतोष लाड़ बोलते हैं इंडस का पानी क्यों बंद किया जा रहा है। सैफुद्दीन शोज़ और तारिक अर्रा कहते हैं कि पाकिस्तान से बातचीत करो, इनके अन्य नेता जो हैं पाकिस्तान से दोष हटाकर भारत पर ही दोष डालते हैं।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment