Categories: News-Headlines

कांग्रेस ने पंजाब और पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए 10 उम्मीदवार घोषित किए

कांग्रेस ने पंजाब और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए मंगलवार को 10 उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने पंजाब की चार और पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। पंजाब की गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की पत्नी अमृता वडिंग को टिकट दिया गया है। यह सीट वडिंग के लोकसभा सदस्य चुने जाने के कारण खाली हुई है। पंजाब की बरनाला सीट से कुलदीप सिंह ढिल्लो, डेरा बाबा नानक से जतिंदर कौर और चब्बेवाल से पार्टी ने रंजीत कुमार को टिकट दिया है।

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की सिताई विधानसभा सीट से हरिहर रॉय सिन्हा, मदारीहाट से विकास मेरी, नैहाटी से परेश सरकार, हरोरा से हबीब रजा चौधरी, मेदिनीपुर से श्यामल कुमार घोष और तालडांगरा से तुषारकांति सन्नीग्राही को उम्मीदवार बनाया है। इन सभी 10 सीट पर 13 नवंबर को मतदान होना है। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Congress President Shri @Kharge has approved the proposals to nominate the following members as party candidates for the bye-elections to the Legislative Assemblies of Punjab & West Bengal. pic.twitter.com/qyNGJb8LR2

— Congress (@INCIndia) October 22, 2024

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 20 जून से शुरू… Read More

11 hours ago

सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी एक प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचने की पेशकश की

सरकार ने Coal India Limited में अपनी 1% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है। अधिक… Read More

19 hours ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इंडोविदा इंडिया का ईपीएल लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

Competition Commission of India ने इंडोविदा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के EPL Limited में विलय को… Read More

19 hours ago

सुप्रीम कोर्ट एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज फैसला सुनाएगा

Supreme Court of India आज निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)… Read More

19 hours ago

केंद्र सरकार ने घुसपैठ और अन्य कारणों से जनसंख्‍या आंकड़ों में परिवर्तन का अध्ययन करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया

केंद्र सरकार ने अवैध घुसपैठ और अन्य कारणों से हो रहे जनसांख्यिकीय बदलावों की जांच… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.