Categories: News-Headlines

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 23 अक्टूबर 2024

रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से जुड़े समाचार आज अखबारों के पहले पन्ने पर हैं। हिन्दुस्तान, जनसत्ता, राष्ट्रीय सहारा, राजस्थान पत्रिका और दैनिक ट्रिब्यून ने प्रधानमंत्री बयान को सुर्खी बनाया है- रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करने में भारत, मदद के लिए तैयार। दैनिक भास्कर ने राष्ट्रपति पुतिन के इस कथन को प्रमुखता दी है- प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे संबंधों में अनुवादक की जरूरत नहीं। दैनिक जागरण का शीर्षक है- श्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग के बीच आज होगी वार्ता, कल रात्रि भोज पर हुई दोनों नेताओं की भेंट। वहीं, नवभारत टाइम्स ने अपने विशेष आंकलन में दिया है- भारत के लिए क्यों खास है ब्रिक्स।

हरिभूमि के अनुसार – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिसंबर में करेंगे रूस की यात्रा। आपसी रक्षा संबंधों पर होगी चर्चा।

दैनिक भास्कर की खबर है- 10 साल में म्यूचुअल फंड में निवेश दोगुना और शेयर-पेंशन में निवेश 7 प्रतिशत से बढ़कर 12 प्रतिशत हुआ।

वीर अर्जुन ने आरबीआई के डेप्‍युटी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा के भारतीय अर्थव्यवस्था के चालू वित्त वर्ष में 7 दशमलव 2 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान दिया है।

पंजाब केसरी, देशबंधु और राजस्थान पत्रिका के खेल पन्ने की सुर्खी है- ग्लास्गो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से हॉकी, बै़डमिंटन, कुश्ती, क्रिकेट और निशानेबाजी जैसे कई खेल बाहर।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

9 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.