Categories: News-Headlines

कांग्रेस ने कई राज्यों में आगामी लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्‍मीदवारों की आज घोषणा की

कांग्रेस ने विभिन्‍न राज्‍यों में आगामी लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्‍मीदवारों की आज घोषणा की। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव के लिए प्रतिभा वीरभद्र सिंह और मध्‍य प्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए राजनारायण सिंह पूर्णी को मैदान में उतारा है।

पार्टी ने मध्‍य प्रदेश में जोबट विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए महेश पटेल, हिमाचल प्रदेश में अर्की सीट से संजय अवस्‍थी, बिहार में तारापुर सीट के लिए राजेश कुमार मिश्रा और आंध्रप्रदेश में बडवेल सीट से पी एम कमलम्‍मा को टिकट दिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.