Categories: News-Headlines

कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर इलाके से सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो ‘हाइब्रिड आतंकवादियों’ को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवादियों को बृहस्पतिवार देर रात सोपोर इलाके के गुरसीर में पुलिस, सीआरपीएफ और सेना द्वारा संयुक्त रूप से लगायी जांच चौकी के निकट गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला बारुद बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तारी की जानकारियां देते हुए पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षाबलों ने सीर की ओर डरपोरा-डेलिना से आ रहे दो लोगों को रोका, जिन्होंने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘गिरफ्तार लोगों की पहचान फैजान अहमद पॉल (शोपियां निवासी) और मुजामिल राशिद मीर (पुलवामा निवासी) के तौर पर की गयी है। उनके पास से दो पिस्तौल, दो मैगजीन और बंदूक की पांच गोलियां बरामद की गयी है।’’ उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि गिरफ्तार लोग लश्कर के हाइब्रिड आतंकवादी हैं और वे बाहरी मजदूरों समेत नागरिकों के साथ ही सुरक्षा बलों पर हमलों की फिराक में थे।

‘हाइब्रिड’ आतंकवादी दरअसल आतंकवादियों के रूप में अधिसूचित नहीं होते, लेकिन आतंकी मंसूबों के प्रति सहानुभूति रखते हैं और वे अपने आकाओं द्वारा दिए गए काम के अनुसार लक्षित हमले करने को पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित होते हैं। आतंकवादी वारदात को अंजाम देने के बाद वे सामान्य जीवन जीने लगते हैं और अगला काम मिलने का इंतजार करते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

1 hour ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

3 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

3 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

3 hours ago

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More

5 hours ago

अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.