Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम यात्रा के अंतिम दिन प्रशिक्षण संस्थानों का दौरा किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दक्षिण पूर्व एशियाई देश वियतनाम की अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के अंतिम दिन 10 जून, 2022 को वियतनाम के प्रशिक्षण संस्थानों का दौरा किया। राजनाथ सिंह, जो दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए वियतनाम में हैं, ने अपने दिन की शुरुआत न्हा ट्रांग में वायु सेना अधिकारी प्रशिक्षण स्कूल के दौरा के साथ की। उन्होंने स्कूल में भाषा और आईटी प्रयोगशाला की स्थापना के लिए भारत सरकार की ओर से दस लाख डॉलर दिये। राजनाथ सिंह ने स्कूल में अधिकारियों को संबोधित करते हुए आशा व्यक्त की कि प्रयोगशाला वियतनाम के वायु रक्षा और वायु सेना कर्मियों की भाषा और आईटी कौशल को तेज करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

बाद में, राजनाथ सिंह ने न्हा ट्रांग में दूरसंचार विश्वविद्यालय का दौरा किया, जहां भारत सरकार से 50 लाख अमेरिकी डॉलर के अनुदान के साथ एक आर्मी सॉफ्टवेयर पार्क स्थापित किया जा रहा है। सितंबर 2016 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान इस अनुदान की घोषणा की गई थी।

वियतनाम की अपनी यात्रा के दौरान, रक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक और प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह से भी मुलाकात की।

09 जून, 2022 को राजनाथ सिंह ने हाई फोंग में हांग हा शिपयार्ड की अपनी यात्रा के दौरान वियतनाम को 12 हाई स्पीड गार्ड बोट सौंपी। नावों का निर्माण वियतनाम को भारत सरकार की 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रक्षा ऋण सहायता के तहत किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

3 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

5 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

7 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

7 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.