Categories: News-Headlines

कश्मीर के कई हिस्सों में हल्की बारिश

कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के बाद पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार हुआ है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर रात के तापमान में सुधार हुआ है और यह जमाव बिंदु से ऊपर स्थिर रहा।

उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कल रात के तापमान से चार डिग्री अधिक है।

कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में यह शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दोनों शहरों में पिछली रात तापमान क्रमश: शून्य से 9.8 डिग्री और 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड और कोकरनाग में तापमान क्रमश: 1.2 डिग्री और 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि कुपवाड़ा में तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

घाटी के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई और मौसम विभाग ने रविवार तथा सोमवार और उसके बाद अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश व हिमपात होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

इसने कहा कि मंगलवार को व्यापक स्तर पर बारिश या हिमपात होने की संभावना है।

Leave a Comment

Recent Posts

RRB Group D Result 2026 जारी! 1.08 करोड़ उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जानें कैसे करें रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक

RRB Group D Result 2026 जारी! 1.08 करोड़ उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जानें कैसे करें… Read More

2 hours ago

जून का ‘स्ट्रॉबेरी मून’ बना आकर्षण का केंद्र, दुनियाभर के स्काईवॉचर्स ने कैमरे में कैद किए खूबसूरत नजारे

जून का 'स्ट्रॉबेरी मून' बना आकर्षण का केंद्र, दुनियाभर के स्काईवॉचर्स ने कैमरे में कैद… Read More

4 hours ago

WhatsApp के नए Username फीचर पर उठे सवाल! Telegram जैसे स्कैम का बढ़ा खतरा? जानिए एक्सपर्ट्स की चेतावनी

WhatsApp के नए Username फीचर पर उठे सवाल! Telegram जैसे स्कैम का बढ़ा खतरा? जानिए… Read More

1 day ago

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में भीषण आग, नेफ्था पाइपलाइन में विस्फोट के बाद 20 से अधिक लोग घायल

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में भीषण आग, नेफ्था पाइपलाइन में विस्फोट के बाद 20 से अधिक लोग… Read More

1 day ago

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में बड़ा खुलासा! भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में बड़ा खुलासा! भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 8 आरोपी… Read More

1 day ago

This website uses cookies.