कलकत्ता हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण को पिछले महीने पश्चिम बंगाल के हुगली, हावड़ा और दक्षिण दिनाजपुर जिलों में रामनवमी उत्सव के दौरान भड़की हिंसा की जांच का आदेश दिया है। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. सिवाग्ननम ने राज्य सरकार को घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेज दो सप्ताह में केन्द्र सरकार को सौंपने के निर्देश दिये हैं। न्यायालय ने केन्द्र को निर्देश दिया है कि राज्य से मिलने के बाद यह दस्तावेज राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण को सुपुर्द कर दिये जाएं। पश्चिम बंगाल में पिछले महीने राम नवमी के जुलूस के दौरान दो गुटों में हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान गाड़ियों को आग लगा दी गई थी, दुकानों में तोड़-फोड़ हुई थी और पत्थरबाजी भी की गई थी।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment