Categories: News-Headlines

संघर्ष से प्रभावित सूडान में लगभग 3,500 भारतीय नागरिकों और एक हजार भारतीय मूल के लोगों के होने की संभावना

सरकार ने कहा है कि संघर्ष से प्रभावित सूडान में लगभग तीन हजार पांच सौ भारतीय नागरिकों और एक हजार भारतीय मूल के लोगों के होने की संभावना है। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने दिल्ली में कहा कि सूडान में स्थिति अत्यन्त अस्थिर है और भारत लगातार वहां के हालात पर नजर रखे हुए हैं। विदेश मंत्री डॉ, सुब्रह्मणयम जयशंकर ने वहां से लोगों को निकालने के लिए अमरीका, सउदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और ब्रिटेन के विदेश मंत्रियों से बात की है।

विदेश सचिव ने यह भी कहा कि सूडान में संचार सुविधाएं स्थापित हो चुकी हैं जिनके माध्यम से भारतीय नागरिक स्थिति के बारे में जानकारी दे सकते हैं। साथ ही भारत सरकार ने भी उन्हें आवश्यक परामर्श दिये हैं। विनय मोहन क्वात्रा ने कहा है कि भारतीय दूतावास ने वहां ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है। उन्होंने कहा कि अभी तक लगभग तीन हजार भारतीय नागरिक अपना पंजीकरण करा चुके हैं और तीन सौ अन्य लोग दूतावास के संपर्क में हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

6 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.