Categories: News-Headlines

कर्नाटक सरकार ने शैक्षिक संस्‍थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को वापस लेने का फैसला किया

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने घोषणा की है कि उनकी सरकार राज्‍य के शैक्षिक संस्‍थानों में हिजाब पर प्रतिबंध वापस ले लेगी। उन्‍होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है और इस बारे में सरकारी आदेश शीघ्र ही जारी हो जाएगा। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्‍यक्ति अपनी पसंद के अनुसार कपड़े पहन सकता है। हिजाब विवाद पिछले वर्ष जनवरी में उस समय उठा था जब उडुप्‍पी में गवर्नमेंट प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज के 6 विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन पर परिसर में हिजाब पहन कर ना आने देने का आरोप लगाया था।

कर्नाटक उच्‍च न्‍यायालय ने कहा था कि इस्लाम में हिजाब पहनना अनिवार्य नहीं है और आदेश को सही ठहराया था। बाद में उच्‍चतम न्‍यायालय ने इस मुद्दे पर विभाजित फैसला दिया था।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.