Categories: News-Headlines

जम्मू-कश्मीर में सेना ने कल देर रात अखनूर के खौर सब-सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ को नाकाम किया

जम्मू-कश्मीर में सेना ने कल देर रात अखनूर के खौर सब-सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ को नाकाम कर दिया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि 22 और 23 दिसंबर की मध्यरात्रि को निगरानी उपकरणों के माध्यम से चार आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई। सुरक्षाबलों द्वारा चुनौती देने पर उन्होंने भागने का प्रयास किया और गोलीबारी की। आतंकवादियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार भागते और एक शव को अपने साथ घसीटते हुए देखा गया।

इस बीच, पुंछ जिले में तलाशी अभियान जारी है, जहां बृहस्‍पतिवार को हुए आतंकी हमले में सेना के चार जवानों की जान चली गई थी। गोलीबारी में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। सेना के वाहनों पर हमला करने वाले आतंकवादियों का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टरों से निगरानी कराने और खोजी कुत्तों को लगाया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकी हमले के सिलसिले में पूछताछ के लिए करीब एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। कथित तौर पर अफगानिस्तान में प्रशिक्षित पाकिस्तानी आतंकवादियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आतंकवादी हमले को अंजाम दिया था।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

53 minutes ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

2 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.