Categories: News-Headlines

कर्नाटक विधानसभा में वर्ष 2023-24 का बजट पेश

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री और वित्‍त मंत्री बसवराज बोम्मई ने आज विधानसभा में 2023-24 का बजट पेश किया। यह मुख्‍यमंत्री का दूसरा और भाजपा सरकार के मौजूदा कार्यकाल में अंतिम बजट है। यह तीन लाख नौ हजार करोड़ की धनराशि का राजस्व अधिशेष बजट है, जिसमें 77,750 करोड़ रुपये की सकल उधारी शामिल है। बजट प्रस्‍ताव के अनुसार किसानों को दी जाने वाली ब्‍याज मुक्‍त लघु अवधि ऋण की सीमा तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है। बेरोजगार स्‍नातक विद्यार्थियों को युवा स्‍नेही योजना के अंतर्गत एक बार दो हजार रुपये की वित्‍तीय सहायता दी जाएगी। श्रम शक्ति योजना के अंतर्गत प्रत्‍येक भूमिहीन महिला कृषि श्रमिक को प्रत्‍येक महीने पांच सौ रुपये दिए जाएंगे। सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी और स्‍नातक कॉलेजों में अध्‍ययन करने वाले पांच लाख विद्यार्थियों को नि:शुल्‍क शिक्षा देने की घोषणा की गई।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.