Categories: News-Headlines

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कल 72.67 प्रतिशत वोट पड़े

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कल 72 दशमलव छह-सात प्रतिशत वोट पड़े। इनमें डाक मतपत्र और घर से किया गया मतदान शामिल नहीं है। 2013 के विधानसभा चुनाव में 71 दशमलव आठ-आठ प्रतिशत और 2018 में 72 दशमलव चार-चार प्रतिशत वोट पड़े थे। चिक्‍कबल्‍लापुर जिले में सबसे अधिक 85 दशमलव आठ-तीन प्रतिशत वोट पड़े, जबकि मांड्या और रामानगर जिलों में 84 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्‍तेमाल किया। बेंगलुरु के 28 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में औसतन 54 दशमलव पांच-तीन प्रतिशत और बेंगलुरु शहरी जिले में 56 दशमलव आठ-दो प्रतिशत मतदान हुआ। बेंगलुरु ग्रामीण जिेले में भी भारी मतदान हुआ, जहां 83 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े। होसकोटे और मेलुकोटे निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे अधिक नब्‍बे प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सबसे कम वोट बेंगलुरु दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में पड़े, जहां मात्र 46 दशमलव आठ-छह प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्‍तेमाल किया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

9 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

13 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

14 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.