Categories: News-Headlines

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज समाप्‍त हो गई

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज समाप्‍त हो गई। भाजपा, कांग्रेस, जनता दल सेक्यूलर और अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों के अलावा निर्दलीय प्रत्‍याशियों ने भी बड़ी संख्या में नामांकन पत्र दाखिल किये। कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पांचवी और छठी सूची जारी की है। पार्टी ने शिग्‍गांव में मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्‍मई के खिलाफ उम्‍मीदवार को बदला है।

इस बीच, कांग्रेस सांसद डी के सुरेश ने आज नामांकन समाप्ति से कुछ देर पहले कनकपुरा से कांग्रेस के डमी उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। उनके भाई डी के शिवकुमार ने 17 अप्रैल को इस सीट से कांग्रेस उम्‍मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था। नामांकन दाखिल करने का समय समाप्त होने से कुछ घंटे पहले, सुरेश ने नामांकन दाखिल किया।

राज्‍य में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और मतगणना 13 मई को होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

16 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

16 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.