कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ चुनाव की आदर्श आचार सहिंता लागू होने के बाद वृहत बैंगलुरु महानगरपालिके ने बैंगलुरु शहर में नेताओं के नाम और चित्रों वाले बैनर, पोस्टर, होर्डिग और अन्य साम्रग्री हटाना शुरू कर दिया है। कोई भी राजनीतिक दल, संगठन या व्यक्ति आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन करते पाया गया तो उनके खिलाफ संबंधित कानून के अन्तर्गत मामला दर्ज किया जाएगा।
प्रशासन की अनुमति के बगैर चुनाव समाप्त होने तक कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकता। पार्कों और अन्य स्थानों पर नेताओं के नाम और चित्रों को ढक दिया गया है। किसी भी स्तिथि में राजनीतिक नेताओं और उनके टेलीफोन नंबरों को सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने नगर निगम से चालू विकास कार्यों का विवरण मांगा है। आदर्श आचार्य सहिंता लागू होने के बाद शहर में किसी भी निर्माण कार्य के लिए नया आदेश या टेंडर जारी नहीं किया जा सकता।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment