Categories: News-Headlines

कर्नाटक जीत के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयार होने का आह्वान किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होने का आह्वान किया है। बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमने लड़ाई जीती है, लेकिन 2024 में युद्ध जीतना है। मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य में 35 साल बाद किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत देने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस नेताओं के मेकेदातु मार्च और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने कर्नाटक में चुनाव जीतने में मदद की।

पार्टी की राज्‍य इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने आश्वासन दिया कि पार्टी के घोषणापत्र में दिए गए सभी आश्‍वासनों को पूरा किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही पांच मुख्य आश्‍वासनों को पूरा किया जाएगा। शिवकुमार ने बताया कि सरकार गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए कल शाम साढ़े पांच बजे पार्टी विधायक दल की बैठक होगी।

इस अवसर पर पार्टी नेता सिद्धारमैया ने कहा कि लोग भाजपा सरकार से तंग आ चुके थे और वे बदलाव चाहते थे। संवाददाता सम्‍मेलन में यह भी जानकारी दी गई कि रैयत संघ के दर्शन पुत्तनय्या और निर्दलीय विधायक पुट्टास्वामी गौड़ा ने भी कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

8 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

1 day ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

1 day ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

1 day ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

1 day ago

This website uses cookies.