Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगम चुनावों में पार्टी की जीत के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगम चुनावों में पार्टी की जीत के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को बधाई दी है।

निकाय चुनावों में इस शानदार विजय के लिए @BJP4UP के सभी कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई। यह सफलता @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे अभूतपूर्व विकास को लेकर जन-जन के समर्थन को अभिव्यक्त करती है। https://t.co/5hPPlzJaES

— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2023

उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने भारी जीत हासिल की। पार्टी ने सात जिलों की महापौर सीटों पर जीत हासिल की है और शेष 10 महापौर सीटों पर आगे चल रही है। राज्‍य में चार और 10 मई को दो चरणों में मतदान हुआ था। कुछ सीटों के परिणामों की घोषणा देर रात तक हो सकती है।

भारतीय जनता पार्टी प्रत्‍याशी बिहारी लाल आर्य ने झांसी और गिरीश पति त्रिपाठी ने अयोध्या जिले की महापौर सीट जीती। पार्टी के अशोक तिवारी ने वाराणसी सीट से जीत दर्ज की है। सहारनपुर जिले की महापौर सीट से भाजपा के अजय सिंह ने जीती।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में समर्थन देने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 20 जून से शुरू… Read More

5 hours ago

सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी एक प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचने की पेशकश की

सरकार ने Coal India Limited में अपनी 1% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है। अधिक… Read More

12 hours ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इंडोविदा इंडिया का ईपीएल लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

Competition Commission of India ने इंडोविदा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के EPL Limited में विलय को… Read More

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज फैसला सुनाएगा

Supreme Court of India आज निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)… Read More

13 hours ago

केंद्र सरकार ने घुसपैठ और अन्य कारणों से जनसंख्‍या आंकड़ों में परिवर्तन का अध्ययन करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया

केंद्र सरकार ने अवैध घुसपैठ और अन्य कारणों से हो रहे जनसांख्यिकीय बदलावों की जांच… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.