Categories: News-Headlines

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत, कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्‍पष्‍ट बहुमत प्राप्‍त कर लिया है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस ने राज्‍य की 224 विधानसभा सीटों में से 135 सीटों पर जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी ने 66 सीटें जीती हैं। जनता दल-सेक्‍युलर ने 19 सीटों पर जीतीं है। चार सीटें अन्‍य के खाते में गई हैं।

जीतने वाले प्रमुख प्रत्‍याशियों में प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष डी.के.शिवकुमार, मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्‍मई, कांग्रेस के पूर्व मुख्‍यमंत्री सिद्धरमैया और पूर्व मुख्‍यमंत्री और जनता दल-सेक्‍युलर के एच डी कुमारस्‍वामी शामिल हैं। हाल ही में भाजपा छोडकर कांग्रेसा में शामिल हुए पूर्व मुख्‍यमंत्री जगदीश शेट्टार को हुब्‍बली-धारवाड मध्‍य सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी ने 34 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। कांग्रेस को लगभग 43 प्रतिशत और भाजपा को करीब 36 प्रतिशत मत मिले। कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी कार्यकर्ताओं, प्रदेश नेतृत्‍व और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्‍यों को इस जीत पर धन्‍यवाद दिया है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के सामूहिक नेतृत्‍व ने इस विजय को संभव बनाया है।

आज का जीत एक जनता का जीत है और जनता ने हमको जीताया है और जनता ने एक भ्रष्‍ट सरकार को डी‍फीट दिया है, उनको हराया है लेकिन हमको आगे बहुत कुछ करना है, वायदे हमको निभाना है, वो हम निभाऐंगे। हमारी जो पांच गारंटी है जिस गारंटी पर लोग विश्‍वास रखके उन्‍होंने हमको वोट दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष डी.के.शिवकुमार ने बेंगलुरू में कहा कि राज्‍य के लोगों का भारी समर्थन और पार्टी की पांच गारंटियों ने इस जीत में प्रमुख योगदान दिया।

मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्‍मई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव परिणाम का विश्‍लेषण करेगी। बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार के बाद राज्यपाल थावर चंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

224 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को रिकॉर्ड 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। मौजूदा विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 116 विधायक, कांग्रेस के 69, जनता दल-सेक्‍युलर के 29, बहुजन समाज पार्टी का एक और दो निर्दलीय विधायक हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

7 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

1 day ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

1 day ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

1 day ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

1 day ago

This website uses cookies.