विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि कनाडा के साथ जारी समस्या आतंकवाद, उग्रवाद और हिंसा को अनुमति देने के उसके रवैये को लेकर है, और इसी वजह से खालिस्तान का मुद्दा फिर उभरा है। अमेरिका की पांच दिन की यात्रा के अंतिम दिन कल वाशिंगटन डी.सी. में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि कनाडा के साथ तनाव का कारण हिंसा और उग्रवाद की घटनाओं पर उसकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं होना है।
विदेश मंत्री ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि अमेरिका, भारत के इस रूख को समझे क्योंकि कनाडा और भारत दोनों के साथ अमेरिका के अच्छे संबंध है। डाक्टर जयशंकर ने कनाडा में भारतवंशियों और भारतीय दूतावासों के खिलाफ हो रहे हमले और हिंसा की घटनाओं का उल्लेख करते हुए पूछा कि अगर ऐसी स्थिति किसी अन्य देश के साथ हुई होती तो उसपर क्या प्रतिक्रिया होती। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब हिंसा को बढावा देना नहीं है।
पिछले सप्ताह कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने आरोप लगाया था कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार का हाथ है। भारत ने सख्ती से इन आरोपों का खंडन किया और इसे बेबुनियाद और गलत मंशा से प्रेरित बताया। कनाडा ने अब तक अपने आरोपों की पुष्टि में कोई सबूत भी उपलब्ध नहीं कराए है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो के आरोपों के बाद भारत ने कनाडा के लिए वीजा सेवाएं निलंबित कर दी है। बढते तनाव के बीच कनाडा में रह रहे और वहां जाने वाले अपने नागरिकों से अत्यधिक सतर्कता बरतने को भी कहा गया है।
विदेश मंत्री ने अमेरिका के साथ टू प्लस टू संवाद से पहले, विशेषकर रक्षा, अंतरिक्ष और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्रियों के बीच संवाद के पांचवें चरण की मेजबानी करेगा।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment