Categories: News-Headlines

कतर में आठ भारतीयों को फांसी की सजा के मामले में भारत सरकार ने दायर की अपील

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि आठ भारतीयों को मृत्‍युदंड देने का कतर न्‍यायालय का फैसला गोपनीय है और इसे केवल कानून संबंधी टीम के साथ साझा किया गया है। मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने बताया है कि इस मामले में कानून के अनुसार कदम उठाये गये हैं और अपील दायर की गई है।

अपील फाइल हो गया है और हम भी कतर अथॉरिटीज के साथ इस मामले में संपर्क बनाए हुए हैं। 7 नवम्‍बर को हमारी एम्‍बसी को एक और राउंड ऑफ कांसुलर एक्सेस मिली, हम मिले उन आठ लोगों से और हम उनके फैमली मेम्‍बर्स केसाथ भी कंटेक्‍ट में हैं और हम जितना हो सके लीगल और कांसुल असिस्टेंस हम उनको देते रहेंगे।

अरिंदम बागची ने अपील की कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वे किसी प्रकार की अटकलें न लगाएं। इजराइल में फिलिस्‍तिनी कामगारों की जगह भारतीय कामगारों की नियुक्ति के सवाल पर अरिंदम बागची ने कहा कि भारत अपने नागरिकों को विश्‍व में रोजगार सुलभ कराने कि दिशा में काम करता रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.