ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
उनके साथ वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों सहित उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है। सुल्तान कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी उनके सम्मान में भोज भी देंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि सुल्तान तारिक की पहली सरकारी यात्रा भारत और ओमान के बीच कूटनीतिक संबंध में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। विदेश मंत्री डा0 सुब्रमण्यम जयशंकर आज शाम सुल्तान तारिक से मुलाकात करेंगे।
कल सुबह सुल्तान तारिक का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। वे शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलेंगे। सुल्तान तारिक उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और सम्मान तथा लोगों से लोगों के बीच संपर्क पर आधारित ऐतिहासिक मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment