इस्राइल से ऑपरेशन अजेय के तहत 286 यात्रियों को लेकर पांचवीं उड़ान कल रात नई दिल्ली पहुंची। इनमें नेपाल के 18 नागरिक भी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिन्दम बागची ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने हवाई अड्डे पर इन यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
भारत, इस्राइल में युद्ध क्षेत्र से करीब 18 हजार भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन अजेय चला रहा है।
इस्राइल पर हमास के 7 अक्टूबर को किये गये हमले के बाद आतंकी समूह हमास और इस्राइल के बीच युद्ध बारहवें दिन में प्रवेश कर गया है।
इस्राइल गाजा पट्टी पर जमीनी हमले की तैयारी के बीच हवाई हमले कर रहा है। उधर हमास की ओर से भी रॉकेट दागे जा रहे हैं। इस बीच इस्राइल और लेबनान सीमा पर भी तनाव बढ़ रहा है।
अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज इस्राइल की यात्रा पर जा रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इनेमुल मैक्रों ने कहा है कि वे भी जल्द ही इस्राइल जाएंगे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस गाजा में मानवीय आपदा रोकने में मदद करने का इच्छुक है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment