Categories: News-Headlines

ऑनलाइन गेमिंग में भारत का पहला उत्कृष्टता केंद्र शिलांग में स्थापित होगा

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारतीय सॉफ्टवेयर टेक्क्नॉलोजी पार्क के माध्यम से डिजिटल इंडिया स्टार्टअप हब, मार्च 2023 तक ऑनलाइन गेमिंग में भारत का पहला उत्कृष्टता केंद्र शिलांग में स्थापित करेगा। शिलांग में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना से पूरे उत्तर पूर्व क्षेत्र के स्टार्टअप और उद्यमियों को अगली पीढ़ी के ऑनलाइन गेमिंग पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करने के लिए प्रोत्साहन मिलने की संभावना है। राजीव चंद्रशेखर ने शिलांग में एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, “यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का दृष्टिकोण है कि स्टार्टअप और उद्यमियों की अगली लहर शिलांग, कोहिमा और उत्तर पूर्व भारत के अन्य हिस्सों से आनी चाहिए।” उल्लेखनीय है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने हाल ही में सार्वजनिक परामर्श के लिए ऑनलाइन गेमिंग के संबंध में आईटी नियम 2021 में संशोधन का मसौदा प्रसारित किया है।

राजीव चंद्रशेखर ने कोविड के बाद डिजिटल कौशल के महत्व पर भी प्रकाश डाला, क्योंकि पूरी दुनिया में उत्पादों, सेवाओं और उपकरणों का डिजिटलीकरण करने की दर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने कहा, “मोदी सरकार के लिए विश्वास का विषय उत्तर पूर्व क्षेत्र के युवाओं को डिजिटल कौशल प्रदान करना है, जिससे वे तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था में नौकरियों और उद्यमिता के अवसरों का लाभ प्राप्त कर सकें।” राजीव चंद्रशेखर शिलांग में अत्याधुनिक डिजिटल कौशल पर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के अंतर्गत एक अत्याधुनिक सुविधा स्थापित करने के लिए मंत्रालय की एक अन्य पहल की घोषणा की। इस उद्देश्य के लिए जल्द ही 10 एकड़ का परिसर तैयार किया जाएगा जो उत्तर पूर्व क्षेत्र में युवाओं की कौशल आवश्यकता को पूरा करेगा।

राजीव चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि सरकार पीएमकेवीवाई 4.0 के माध्यम से स्किल इंडिया को फिर से शुरू करने जा रही है, जो मेघालय में लगभग 50,000 युवाओं को उद्योग समर्थित रोजगार अवसर प्रदान करने के साथ-साथ फ्यूचर रेडी स्किल में प्रशिक्षण देगा। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय युवाओं के लिए फिर से परिकल्पित महत्वाकांक्षाओं और आकांक्षाओं के साथ नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। आज कई अवसर उपलब्ध हैं और इसलिए इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए कौशल महत्वपूर्ण बन जाते हैं और कौशल समृद्धि के लिए नया पासपोर्ट है।” जहां तक उत्तर पूर्व क्षेत्र के अन्य राज्यों का संबंध है; पीएमकेवीवाई 4.0 के अंतर्गत कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने त्रिपुरा में लगभग 60,000 और नागालैंड में 35,000 युवाओं को अनुमोदित पाठ्यक्रमों की विस्तृत श्रेणी में कुशल बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

5 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

6 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.