Categories: News-Headlines

एसजेवीएन को डन एंड ब्रैडस्ट्रीट – कॉर्पोरेट अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया

एसजेवीएन को प्रतिष्ठित डन एंड ब्रैडस्ट्रीट – कॉरपोरेट अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है, यह पुरस्कार उसे बेस्ट ग्रोथ परफॉर्मेंस-पावर की श्रेणी में प्राप्त हुआ। पुरस्कार वर्चुअल सम्मेलन के माध्‍यम से प्रदान किया गया है, जिसका शीर्षक ‘भारत की शीर्ष 500 कंपनियां 2021’ थी। इस कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर, डॉ. बिबेक देबरॉय, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के अध्यक्ष और विशेष अतिथि, डॉ कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम, मुख्य आर्थिक सलाहकार, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार शामिल हुए। इस आयोजन में भारतीय कॉरपोरेट जगत के अग्रणी प्रदर्शन को दिखाया गया।

एसजेवीएन ने आज थर्मल पावर, पवन एवं सौर ऊर्जा उत्पादन और बिजली ट्रांसमिशन में भी अपना कदम रख दिया है।

एसजेवीएन के पास वर्तमान में लगभग 10,000 मेगावाट की 31 परियोजनाओं का मजबूत पोर्टफोलियो है, इसके साथ ही एसजेवीएन ने अपने लिए 2023 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 12000 मेगावाट और 2040 तक 25000 मेगावाट स्थापित क्षमता प्राप्त करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इस कार्यक्रम का थीम ‘लैइंग द फाउंडेशन फॉर एन ईएसजी-रेडी कॉरपोरेट इंडिया’ था, जिसमें कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मुख्य भाषण और कॉर्पोरेट पुरस्कार 2021 का वितरण को शामिल किया गया। इस कार्यक्रम में भारत की शीर्ष 500 कंपनियां 2021 के प्रकाशन के डिजिटल लॉन्च को भी शामिल किया गया।

पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से, डन एंड ब्रैडस्ट्रीट भारत की शीर्ष 500 कंपनियों की सूची तैयार कर रहा है, जो भारत के कॉर्पोरेट जगत के लीडरों और भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रेरक शक्ति का प्रतिनिधित्व करती हैं। इन वर्षों में, प्रकाशन ने सबसे विश्वसनीय और व्यापक संग्रह और भारत के व्यापक कॉर्पोरेट जगत की सबसे सटीक रैंकिंग में से एक होने वाली प्रतिष्ठा प्राप्त की है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.